फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों में भी खुलेगा लोहिया अस्पताल

Sat, 08 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अब रविवार के साथ ही अवकाश के दिनों में भी लोहिया अस्पताल खुलेगा। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बुखार के बढ़ रहे प्रकोप के चलते यह निर्णय लिया है। आदेश लोहिया अस्पताल आ गए हैं। सीएमएस ने एक डाक्टर समेत अन्य की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन



एक महीने में जैसे-जैसे बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही थी। वैसे-वैसे इसकी जानकारी शासन को दी जा रही थी। मरीजों की संख्या बढ़ने पर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बीमार मरीजाें को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसलिए रविवार के अलावा अन्य अवकाश के दिनों में भी लोहिया अस्पताल को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक खोलने के आदेश दिए हैं। शनिवार को आदेश आते ही सीएमएस डा. बीबी पुष्कर ने इसके लिए ड्यूटी लगा दी है।

सीएमएस ने बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. एसपी सिंह, लैब टैक्नीशियन जेपी वर्मा, दवा काउंटर पर फार्मासिस्ट संजीव कुमार और पर्चा काउंटर पर रामलखन तोमर की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि शासन के आदेश पर रविवार को भी अस्पताल खुलेगा। हालांकि एक डाक्टर ही मरीजों को देखेगा।

शासन ने मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसलिए यह कदम उठाया है। छुट्टी के दिन मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती थी। रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में लोहिया अस्पताल खुलने से दवा लेने आने वाले गरीब मरीजों को काफी राहत मिलेगी। ये व्यवस्‍था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें