फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में आरओ ताले में बंद

Mon, 18 Apr 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल परिसर में बंद पड़ा आरओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डाक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से बने आरओ से मरीजों और तीमारदारों को ठंडा पानी नसीब नहीं हो रहा है। आरओ में ताला लगा है। इस वजह से अस्पताल आने वाले लोगों को बाजार से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं। लोहिया अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को गर्मी के मौसम में ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए बसपा सरकार में विधायक अनंत मिश्र ने विधायक निधि से लगभग 42 लाख रुपये की लागत से आरओ लगवाया था।
विज्ञापन


निर्माण पूरा होने के बाद आरओ को लोहिया अस्पताल प्रशासन के सुपुर्द किया गया। कर्मचारी को लगाकर आरओ को चालू कराया गया। गर्मी के मौसम में तीमारदारों को ठंडा पानी मिलना शुरू हुआ। इसके लिए तीमारदारों को एक लीटर पानी के बदले सिर्फ 50 पैसे देना पड़ता था लेकिन मौजूदा समय में आरओ प्लांट बंद है। बताया जाता है कि आरओ पर तैनात प्राइवेट कर्मचारी 2015 में छोड़ कर चला गया।

तब से आरओ में ताला लटका है। भीषण गर्मी में भी चालू नहीं किया गया। आरओ बंद होने से तीमारदारों को ठंडा पानी पीने के लिए 20 रुपये खर्च कर ठंडी पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। प्रभारी सीएमएस, डा. योगेंद्र सिंह कहा कि आरओ के चालू न होने की जानकारी नहीं है। सीएमएस डा. बीबी पुष्कर अवकाश पर है। उनके आने पर आरओ को चालू कराने के संबंध अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें