फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः कार्यालय में ताला डालकर दिया धरना

विज्ञापन
भोलेपुर मंडल कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। सफाई होने के बाद कार्यालयों में ताला डालकर धरना दिया गया। सभी काम बंद होने से समस्याएं लेकर आए उपभोक्ताओं को बैरंग वापस होना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल को लेकर अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई व कर्मचारी सुबह से अपने कार्यालयों में नहीं बैठे। उन्होंने मंडल कार्यालय परिसर में धरना देकर निजीकरण का विरोध किया। संघर्ष समिति के पदाधिकारी एसडीओ जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि निजीकरण के लिए संशोधन बिल लाया जा रहा है।
यह बिल विभाग के साथ जनता के लिए भी ठीक नहीं है। संगठन ने बिल को वापस लेने की मांग उठाई। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान गलत आए बिजली बिल संशोधित कराने आए हाथीखाना निवासी बबलू, ग्वालटोली निवासी सुरेंद्र कुमार, खतराना निवासी अरविंद आदि उपभोक्ताओं को काम न होने से मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में अधिशासी अभियंता आश्रय सिंह यादव, सुरेंद्र कुमार, एसडीओ शरद प्रताप, विनोद कनौजिया, रवि पांडेय, रामप्रवेश, अनमोल प्रताप आदि जेई व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें