फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में एक घंटे बाद डाल दिया गया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में खुलने के एक घंटे बाद ही ताला डाल दिया गया। कार्यालय में कोई कर्मचारी नहीं आया था। परिवहन विभाग का साइट बंद थी। इसके चलते ऑनलाइन काम भी नहीं हो सका। 30 अप्रैल तक बीएस फोर वाहनों के रजिस्ट्रेशन होने हैं। इससे शासन ने वाहनों के शीघ्र रजिस्ट्रेशन करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एआरटीओ कार्यालय निर्धारित समय पर खुल गया। कार्यालय में संविदा कर्मचारी आए थे। ऑनलाइन काम करने का प्रयास हुआ लेकिन विभाग की साइट बंद थी। आरआई जीवन कुमार, लिपिक राजेंद्र व भीम नहीं आए थे। इससे आफिस एक घंटे बाद ही बंद कर दिया गया। शासन ने अब तक बिक चुके बीएस फोर वाहनों का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल तक हर हाल में करने के आदेश दिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है जो बीएस फोर वाहन डीलर के पास हैं और बिके नहीं हैं, उनका पंजीयन बिक्री होने के दस दिन के अंदर होता रहेगा। आरआई जीवन कुमार ने बताया कि कर्मचारी नहीं आए थे और साइट भी बंद थी। इससे काम शुरू नहीं हो सका है। पंजीयन का काम 30 अप्रैल तक हाल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

लाइसेंस को लेकर शासन से अभी कोई गाइड लाइन नहीं आई है। गाइडलाइन आने के बाद ही काम चालू हो सकेगा। प्रभारी एआरटीओ कन्नौज संजय झा ने बताया कि आफिस खुला था। 33 प्रतिशत कर्मचारी भी आए थे। साइट बंद होने से काम शुरू नहीं हो पाया। लिपिक अवकाश में हैं तो आरआई व पीटीओ मिलकर काम पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें