फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण आगरा से नहीं आ पाई दवा, बुजुर्ग लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। वर्तमान में परिवहन सेवाएं व यातायात बंद है। इस दौरान ऐसे मामले भी उजागर हो रहे हैं,जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग का सामने आया है। आगरा से इनकी दवा नहीं आ सकी। इसके चलते बुजुर्ग 13 अप्रैल को परिजनों को बिना बताए घर से निकल गए। परिवार के लोग खोजबीन में जुटे है।
विज्ञापन

विकास खंड की ग्राम पंचायत सितौली के मजरा गड़ाखेरे निवासी ब्रजकिशोर ने बताया कि पिता पोथीराम की मानसिक स्थिति करीब 18 साल पहले कमजोर हो गई थी। उनका इलाज आगरा के मानसिक रोग अस्पताल से चल रहा था। लाकडाउन होने से उनकी दवा आगरा से नहीं ला सके। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। वह 13 अप्रैल को घर से निकल गए। तबसे लापता हैं। गांव के एक युवक ने 16 अप्रैल को एटा जिले में पिता को देखा था। पुलिस को सूचना इसलिए नहीं दी कि पिता दिमागी हालत ठीक न होने से अपने आप निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें