फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन बना मजाक, सड़कों पर चहलपहल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण से लगातार दुखद घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके जनता ही लॉकडाउन का मजाक बना रही है। सोमवार को सड़कों पर सामान्य दिनों की तरह ही लोग दिखाई दिए। हालांकि मुख्य बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं। मोहल्लों की दुकानों पर पर कोई असर नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सोमवार को भी लॉकडाउन था। बाजारों के मार्गों मोहल्लों और गलियों में सामान्य दिनों की तरह चहलपहल दिखाई दी। मुख्य मार्गों की दुकानें भले ही बंद रही हों, मगर मोहल्लों की दुकानें खुली रहीं।
शहर के किसी भी चौराहे-तिराहे पर लोगों को रोकने के लिए पुलिस कर्मी नहीं दिखे। सबसे ज्यादा रौनक तहसील तिराहा, तिकोना, पक्कापुल, चौके, नाला मछरट्टा, साहबगंज चौराहा, कादरीगेट चौराहे पर रही। दिन भर लोग बिना किसी भय के बाहर निकले। कोरोना संक्रमण से मुक्ति हर कोई चाहता है, मगर घरों में रुकना कोई नहीं चाहता।
विज्ञापन

मतगणना में व्यस्त रही पुलिस
सोमवार शाम तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी नहीं हो सकी। यही वजह रही कि जिले भर की पुलिस और पीएसी उसी में व्यस्त रही। इसी का फायदा उठाकर जनता सड़कों पर मस्ती करती रही।
लॉकडाउन में खुली रही दुकानें
कंपिल। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके बावजूद नगर में कोविड 19 के नियमों को ताक पर रख दुकानदार दुकान खोलकर सामान बेचते रहे। लोग अधिक संख्या में बिना मास्क के आवागमन करते रहे। दुकानों पर भीड़ भी लगी रही, नगर की सब्जी मंडी में अधिकांश लोगों की भीड़ देखने को मिली। जिसकी सूचना कई लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मतगणना की सुरक्षा में लगी थी। इस कारण कोरोना कर्फ्यू का असर नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें