फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन पर पुलिस सख्त

विज्ञापन
कायमगंज स्थित टीपी चौराहा पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर युवकों को मुर्गा बनाते दरोगा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। जिले में अब तक कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। अधिकारी लॉकडाउन का पालन करने पर जोर दे रहे हैं। इसके बाबजूद तमाम लोग लॉकडाउन को धता बताकर बेवजह जेब में दवाएं, सब्जी का थैला बाइक में टांगकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे लोगों पर सख्ती दिखाते हुए नगर के पुल गालिब तिराहे, टीपी चौराहा, सीपी चौराहा पर हेलमेट, मास्क की चेकिंग की और चालान किए। कई लोगों को मुर्गा बनाया गया तो कई से उठक-बैठक लगवाई गई। एसआई अंकुश राघव ने बताया कि सख्ती जरूरी है जो जुर्माना अदा कर सकते हैं उनका चालान किया जा रहा है। जो कमजोर हैं उन्हें सजा देकर छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें