फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंजीगंज रोड पर दोनों ओर जीपें लगाकर भीड़ पर पाया काबू

विज्ञापन
लिंजीगंज में तैनात फोर्स। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन में रमजान के चलते प्रशासन ने कुछ राहत दी, तो लोग मनमानी पर उतर आए। लिंजीगंज में सोशल डिस्टेंस कायम रखने को पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। बाद में रोड के दोनों किनारों पर कारों को लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया और एक-एक खरीदार को ही जाने की अनुमति दी गई। 12 बजे से पहले ही पुलिस ने दुकानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन

लिंजीगंज बाजार में गुरुवार सुबह बाजार खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। आठ बजे दुकानें खुलीं, तो लोग सामान लेने को धक्कामुक्की करने लगे। इसकी भनक लगते ही कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय दलबल सहित पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को देख लाठियां पटकीं और लोगों को दूर-दूर खड़ा कर दिया। लोगों को हिदायत दी कि सामाजिक दूरी हर हाल में बनाकर रखी जाए।
बाजार में स्वीकृति केवल परचून की दुकान खुलने की थी, मगर कुछ अन्य लोगों ने भी अपनी दुकानों को खोल लिया। इस पर पुलिस ने उन दुकानों को सख्ती से बंद करा दिया। कोतवाल ने कहा कि यदि किसी अन्य सामान वाले ने दुकान खोली तो कार्रवाई की जाएगी। लोगों की संख्या कम न होती देख पुलिस ने दोपहर 12 बजे से पहले ही दुकानों को बंद करा दिया। बाजार में पुलिस बल तैनात रहा। उधर फतेहगढ़ में मुख्य मार्गों पर खासी चहल-पहल रही। जिला जेल चौराहे पर दुकानों के बाहर सुबह भीड़ होने पर पुलिस ने दो बार भीड़ को हटाया। पुलिस कर्मियों के जाते ही फिर सब्जी व अन्य दुकानों पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें