फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नीबकरोरी स्टेशन पर जनवरी में शुरू होगी लोडिंग-अनलोडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा ने नीबकरोरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने माल की लोडिंग और अनलोडिंग शुरू करने के लिए किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने को कहा। बताया कि जनवरी में मालगाड़ी की लोडिंग और अनलोडिंग का काम शुरू हो जाएगा।
सांसद मुकेश राजपूत की पहल पर नीबकरोरी स्टेशन पर कालिंदी एक्सप्रेस का स्टॉपेज और अब मालगोदाम को चालू करने का काम तेज हो गया है। डीआरएम मोहित चंद्रा मंगलवार शाम करीब चार बजे स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शुक्ला से रैक लोडिंग व अनलोडिंग के लिए जगह देखी।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जगह समतल होना और रैंप बनाना बेहद जरूरी है। इससे ट्रैक्टर व ट्रक आसानी से उतर सकेंगे।
डीआरएम ने कहा कि हर हाल में दिसंबर के अंत तक कार्य पूरा हो जाना चाहिए। ताकि जनवरी से रैक की लोडिंग व अनलोडिंग शुरू की जा सके। बताया कि यहां से मक्का, आलू व चावल आदि की रैक लोड व अनलोड की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें