फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन और डेंगू पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन और मरीजों के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डेंगू डेडिकेटेड अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों डेंगू का प्रकोप तेजी से चल रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इलाज में कमजोर साबित हो रहा है। भले ही सीएचसी पर डेंगू मरीजों के लिए पांच-पांच बेड आरक्षित करने के साथ फतेहगढ़ सीएचसी में डेडिकेटेड अस्पताल खोल दिया, लेकिन एक भी डेंगू पीड़ित मरीज का इलाज नहीं किया गया।
नौ नवंबर को पहली बार एलाइजा जांच के लिए 30 नमूने मेडिकल कालेज तिर्वा कन्नौज भेजे गए। इसमें आठ नमूने डेंगू पॉजिटिव निकले।
इसके बाद 20 नवंबर को 16 नमूने एलाइजा जांच के लिए भेजे गए। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन मरीजों के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आरसी माथुर ने बताया कि मोहम्मदाबाद के मोहल्ला रोहिया निवासी दो महिला व शमसाबाद के गांव अहमदगंज निवासी युवक डेंगू पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

हालांकि इनकी तबियत ठीक है। उन्होंने बताया कि शहर, कस्बा व गांवों में सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है।
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव अजमतपुर में बुधवार को सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने कैंप लगाया। बुखार आदि के 65 मरीजों को दवा वितरित की गई।
एलटी राजन राव ने तीन मरीजों की मलेरिया की जांच व एक मरीज की डेंगू की जांच की। वार्ड ब्वाय शिवरतन आदि मौजूद रहे। कस्बा के मोहल्ला आंबेडकर नगर में स्वास्थ्य टीम में एलटी लोकेंद्र कुमार ने दवा वितरित की। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें