कमालगंज। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की एलएलबी की परीक्षाएं 17 नवंबर से जिले के तीन केंद्रों पर होंगीं। पेपर भी तीन पालियों में कराए जाएंगे।
आरपी महाविद्यालय कमालगंज में एसबीएस लाॅ काॅलेज नबाबगंज के 82 व श्री दद्दू जी विधि महाविद्यालय भोजपुर के 205 छात्र परीक्षा देंगे। डीएन काॅलेज फतेहगढ़ व बद्रीविशाल महाविद्यालय फर्रुखाबाद में भी परीक्षा होगी। सुबह 10 से 11.30 बजे की पाली में चतुर्थ सेमेस्टर की एलएलबी, बीए-एलएलबी व बीए-एलएलबी दसवें सेमेस्टर के पेपर होंगे। 12.30 से 2 बजे की पाली में बीए-एलएलबी छठवें सेमेस्टर के पेपर होंगे। तीन से 4.30 बजे एलएलबी के छठवें व बीए-एलएलबी के आठवें सेमेस्टर के पेपर होंगे। (संवाद)