सावन का पहला सोमवार आज है। इसके मद्देनजर रविवार को शिव मंदिरों में पूरे
दिन खास तैयारियां की जाती रहीं। साफ सफाई के साथ ही मंदिरों में साज सज्जा
की जाती रही। सावन शुरू होते ही छोटी काशी के शिव मंदिरों में सुबह से
शाम तक पूजन का सिलसिला शुरू हो गया है। सावन में सोमवार को पूजन का खास
महत्व है। इसके लिए शहर से लेकर देहात के शिव
मंदिरों में तैयारियां की
जाती रहीं। मंदिरों के कपाट सुबह 4 बजे खुलेंगे और पूरे दिन खुले रहेंगे।
श्रंगार के साथ ही मंदिरों में विशेष आरती के आयोजन होंगे। शहर के
पांडवेश्वर नाथ मंदिर, कोतवालेश्वर नाथ मंदिर, ज्योतिर्लिंग मंदिर में खासी
भीड़ होती
है। मंदिर कमेटियां व व्यवस्थापक पूरे दिन इंतजाम में लगे रहे।
शाम को मंदिरों में सजावट का भी प्रबंध किया गया है। मंदिरों में
रुद्राभिषेक भी किया जाएगा।
शहर के मंदिरों में विशेष आरती का समय
- पांडवेश्वरनाथ मंदिर
सुबह 5 बजे मंगला आरती, 10 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे भोग आरती, शाम 6 बजे भव्य श्रृंगार आरती और रात 11 बजे शयन आरती।
-कोतवालेश्वरनाथ मंदिर
सुबह 5 बजे आरती, 10 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे आरती और रात 10.30 बजे आरती।