फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिना अनुमोदन संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की जारी सूची निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य महानिदेशक के बिना अनुमोदन 18 आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति सूची जारी कर दी गई। इसमें शासनादेश के बावजूद कोविड कर्मियों का समायोजन भी नहीं किया गया। गुपचुप तरीके से हुए खेल की जानकारी पर सीएमओ ने सूची निरस्त कर डीजी को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों के रिक्त पदों पर आउटसोर्स से भर्ती करने के आदेश दिए थे। इसके लिए कार्यदायी संस्था अवनी परिधि नामित की गई। डीजी स्वास्थ्य ने आदेश दिए थे कि कोविड कर्मियों का इन पदों पर प्राथमिकता से समायोजन किया जाए। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग में बिचौलियों के जरिये कर्मचारियों की भर्ती में खेल कर दिया गया। गुपचुप तरीके से सेटिंग वाले 18 कर्मचारियों को नामित कर दिया गया। इसमें दो वार्ड बॉय, दो वार्ड आया, दो नर्सिंग अटेंडेंट, दो ओटी अटेंडेंट, दो चपरासी, एक डार्क रूम सहायक, एक वाहन चालक, तीन चौकीदार, एक स्वीप्रेस, एक कुक, एक स्वीपर कम चौकीदार शामिल है।
आउटसोर्स कंपनी की ओर से 13 अगस्त को कर्मचारियों की सूची जारी की गई। शनिवार को जब सीएमओ के सामने कर्मचारियों की सूची रखी गई तो पता चला कि न तो डीजी का अनुमोदन लिया गया और न ही किसी कोविड कर्मचारी का समायोजन किया गया। खेल होने की जानकारी मिलने पर सीएमओ ने सूची निरस्त कर दी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि कई पद रिक्त न होने के बावजूद कर्मचारी भर्ती कर लिए गए। इसमें निजी लाभ लिए जाने की भी जानकारी मिली है। उन्होंने शनिवार को बिना अनुमोदन जारी की सूची देख उसे निरस्त कर डीजी को रिपोर्ट भेज दी है। इससे सूची में शामिल कर्मचारियों की किसी कीमत पर तैनाती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें