फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लीक, दहशत

Fri, 30 May 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : सिविल लाइन थाने में खड़े पकड़े गए बदमाश।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में लगा लिक्विड ऑक्सीजन शुक्रवार देर शाम अचानक लीक हो गया। इससे आसपास बैठे लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंचे इमरजेंसी कर्मी बंद करने की हिम्मत नहीं जुटा सकें। रिफिल करने वाले ठेकेदार ने करीब आधा घंटा में बंद करने में कामयाबी पाई।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में कोरोना के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया था। इसमें इमरजेंसी के लिए लिक्विड ऑक्सीजन भरी जाती है। अस्पताल प्रशासन ने आवास विकास निवासी एक ठेकेदार के माध्यम से पिछले महीने गैस रिफिल करवाई थी।
इसके बाद आज तक इसे मरीजों के लिए नहीं खोला गया। शुक्रवार देर शाम अचानक प्लांट से गैस लीक होने लगी। आसपास खड़े तीमारदारों ने महक और आवाज सुनकर इमरजेंसी में जानकारी दी। कुछ ही देर में ड्यूटी फार्मासिस्ट हरश्याम सिंह अन्य स्टॉफ को लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्लांट के बारे में जानकरी ना होने की वजह से कोई भी बंद करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इसकी जानकारी ठेकेदार मुखिया को दी गईं। इस पर पहुंचे ठेकेदार ने करीब आधा घंटे बाद ऑक्सीजन बंद की।
उन्होंने बताया की प्लांट का टैंक फूल है। इसका प्रयोग ना होने की वजह से ऑटो वाल्ब से गैस निकलने लगी थी। इसका उपयोग होना जरूरी है। बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें