कायमगंज के इफको केंद्र पर यूरिया खाद के लिए लगी किसानों की भीड़। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। डीएपी के साथ यूरिया की भी किल्लत शुरू हो गई है। किसान इफ्को केंद्र पर सुबह छह बजे से लाइन लगा रहे हैं। कुछ किसान घरों की महिलाओं को लाइन में लगा रहे हैं।
आलू और तंबाकू की बुआई का काम अभी चल रहा है। इसके लिए किसान डीएपी खाद का संकट झेल रहे हैं। कुछ किसानों की आलू, गेहूं व तंबाकू की अगैती फसल खड़ी है।
फसल की बढ़वार के लिए यूरिया खाद की जरूरत है। कंपिल रोड स्थित इफको केंद्र पर अभी तक डीएपी तो आई नहीं है।
मंगलवार को यूरिया बांटे जाने की भनक लगने पर किसान सुबह से पहुंच गए। गांव लखनपुर के किसान सुखवीर ने बताया कि12 बजे खाद मिल सकी है।
गांव रानीपुर गौर निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि वे सात बजे से लाइन में लगे हैं।
गांव अकाखेड़ा निवासी गुड्डी देवी व गांव धर्मपुर निवासी मिथलेश ने बताया कि बिना खाना पीना करे घर से निकले, सोचा था महिलाओं की लाइन छोटी होगी, मगर महिलाओं को भी लाइन लंबी होने की वजह से दो तीन घंटे बाद ही नंबर आ रहा है।
केंद्र प्रभारी रोहित ने बताया कि सभी किसानों को क्रम से आधार कार्ड देखकर यूरिया का वितरण किया गया है।