फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जंपर बांध रहा लाइनमैन करंट लगने से नीचे गिरा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली के खंभे पर जंपर बांधते वक्त करंट लगने से एक लाइनमैन झुलस गया। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया है। सीने में गहरा घाव होने की वजह से परिजन निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

कमालगंज थाने के गांव खुदागंज निवासी लाइनमैन शैलेंद्र (33) शनिवार शाम गांव की पेट्रोल पंप के पास एक खंभे पर जंपर बांध रहा था। अचानक बिजली आपूर्ति बहाल होने से एक तार उसके सीने में घुस गया। काफी देर लटकने के बाद वह नीचे आ गिरा। बेहोशी हालत में कमालगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में गहरा घाव होने की वजह से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए।

कूलर के करंट से मासूम की मौत
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के सोताबहादुरपुर निवासी फुरकान की चार साल की पुत्री नाशिया शनिवार सुबह साढ़े सात बजे घर में खेल रही थी। उसने खेलते हुए जैसे ही कूलर पर हाथ रखा, तो वह उसमें चिपक गई। जब तक परिजनों ने देखा, वह बेहोश हो चुकी थी। परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें