फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे गुल रही कमालगंज की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के निकट कोल्ड स्टोरेज के सामने लगे विद्युत पोल में रविवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया व तार टूट गए। पूरे कस्बे की बिजली गुल गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह से ही काम शुरू कर दिया। 10 घंटे बंद रहने के बाद 12 बजे बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो सकी।
विज्ञापन

कमालगंज कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के निकट एक कोल्ड स्टोरेज के सामने सड़क किनारे लगे लोहे के विद्युत पोल में रविवार रात करीब 2.50 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और इस पर लगे हाईटेंशन तार भी टूट गए। कस्बे की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई।
सुबह करीब आठ बजे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर पोल को ठीक करने का काम शुरू कर दिया। 10 घंटे तक मोहल्ला शास्त्री नगर, आजाद नगर, सुभाष नगर, प्रताप नगर, इंद्रा नगर, गांधी नगर सहित पूरे कसबे की विद्युत आपूर्ति बंद रही। पोल को दुरुस्त करने बाद करीब 12 बजे आपूर्ति चालू की है। जेई सुजीत गिरी ने बताया कि पोल मशीन से सीधा कराकर, तारों को ठीक करने बाद आपूर्ति चालू की गई है।
विज्ञापन

दो उपकेंद्र ठप होने से 13 घंटे गुल रही 350 गांवों की बिजली
नवाबगंज/शमसाबाद। 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से नवाबगंज व हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र रविवार रात ठप हो गए। इससे करीब 350 गांवों की बिजली गुल हो गई। दिन में फाल्ट ठीक कर 13 घंटे बाद दोनों उपकेंद्र चालू किए गए। नीबकरोरी स्थित ट्रांसमिशन से नवाबगंज व हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र तक 33 केवी लाइन आई है।
रविवार रात करीब 11 बजे पुठरी गांव के पास 33केवी लाइन के पोल पर लगी डिस्क खराब हो गई। इससे आए फाल्ट के कारण नवाबगंज व हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। नवाबगंज से करीब दो सौ और हजियांपुर उपकेंद्र से करीब 150 गांवों को दी जाने वाली बिजली बंद हो गई। इसकी जानकारी पर सोमवार को कर्मचारी फाल्ट ठीक करने गए। दोपहर करीब दो बजे तक फाल्ट ठीक होने के बाद दोनों उपकेंद्र चालू हुए और गांवों को बिजली दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें