फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की अनदेखी से ग्रामीण बिजली बिल के बन रहे बकायेदार,

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद निगम के अफसरों की लापरवाही से सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन करवाने वाले ग्रामीण बिजली के बकायेदार बन रहे हैं। 19 माह बाद अभी तक उपभोक्ताओं को बिल नहीं दिया गया। वे बिल बनवाने और जमा करने को एक से दूसरे अफसर के कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के तहत अक्तूबर 2018 में अनुराग मिश्रा कांट्रेक्टर की फर्म के कर्मचारियों ने कायमगंज के गांव लखनपुर में 25 ग्रामीणों को कनेक्शन दिए थे। ग्रामीणों को मीटर लगाने का कागज भी दिए। यह गांव कायमगंज डिवीजन के क्षेत्र में है। कनेक्शन के 19 माह भी ग्रामीणों को बिल नहीं दिए गए।
ग्रामीण जगदीश चंद्र, प्यारेलाल, पार्वती आदि कायमगंज डिवीजन कार्यालय बिल बनवाने गए तो बताया गया कि ये कनेक्शन फर्रुखाबाद डिवीजन क्षेत्र में दर्ज है। वहीं से सही होंगे। ग्रामीण फर्रुखाबाद ग्रामीण खंड आए। यहां वे एक से दूसरे कार्यालय घूमते रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि 19 माह से बिल नहीं आया है। वे बिल जमा करने को भटक रहे हैं। जब हजारों की बकायेदारी का बिल दिया जाएगा तो उन्हें दिक्कत होगी। न जमा करने पर कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन सुशील कुमार ने बताया कि रीडिंग के अनुसार बिल बनाकर जल्द ही दे दिए जाएंगे। एसडीओ को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें