फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दुष्कर्म के बाद युवती को तेजाब पिलाकर मार डालने में उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने, तेजाब पिलाकर हत्या करने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट तरुण कुमार सिंह ने सोमवार को एक दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर एक लाख साठ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

यह मामला थाना नवाबगंज क्षेत्र का है। पीड़ित युवती के पिता ने एसपी के आदेश पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि 12 जुलाई 2021 को गांव के हिमांशु, मोनू और संजीव बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गए थे। तब बेटी की शादी तय हो चुकी थी और घर में शादी के लिए रखे जेवर, नकदी और मोबाइल फोन भी आरोपी ले गए थे।
29 अक्तूबर 2021 को युवती किसी तरह वापस गांव पहुंची। उसने परिजन को बताया कि आरोपी हिमांशु उसे फिरोजाबाद स्थित अपनी बहन-बहनोई के घर ले गया था और बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती के शादी की बात करने पर आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता था। आरोपियों ने उसे जबरन तेजाब पिलाया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सिर्फ आरोपी हिमांशु के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया। आरोप पत्र में अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट, तेजाब पिलाने और हत्या की धाराएं शामिल थीं। अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए अभियुक्त हिमांशु को सात मई को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश ने दोषी हिमांशु पर एक लाख साठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। यदि दोषी यह राशि अदा नहीं करता है, तो उसे एक वर्ष की अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें