फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बीज की चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित, चार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। किसानों को गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित मूल्य पर बीज उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों की टीमों ने जिले की 42 दुकानों पर छापा मारा। बीज की चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। चार विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 दुकानों से नमूने भी लिए गए।

डीएम संजय कुमार सिंह ने बीज की दुकानों की जांच के लिए तहसीलवार तीन टीमें गठित कीं। शनिवार को कई विक्रेता तो अधिकारियों के पहुंचने से पहले दुकानें बंद कर भाग गए। जनपद में अभियान के दौरान दुकानों से बीज के 24 नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण के समय दुकान बंद मिलने पर अमन बीज भंडार सिवारा, श्रीराम खाद भंडार संतोषापुर, सत्यवती बीज भंडार भिड़ौर, एग्री जंक्शन वन स्टॉप सेंटर एवं कृषक परामर्श केंद्र राजेपुर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेख अपूर्ण मिलने पर विशाल खाद बीज भंडार रमापुर, कृष्णा किसान केंद्र शमसाबाद, श्रीजी सीड्स शमसाबाद व बालाजी किसान केंद्र अमृतपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बीज विक्रेताओं को निर्देश दिये कि उनके कार्यालय से प्रमाणित अभिलेख दुकानों पर उपलब्ध रखें। निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें