फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 10.30 लाख से दीमक लगी किताबें खरीदने में चार सचिवों को अंतिम चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फर्रुखाबाद। 10.30 लाख से दीमक लगी किताबें खरीदने में चार सचिवों को नोटिस देकर अंतिम चेतावनी दी गई है। डीपीआरओ ने एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब न देने पर रिकवरी के साथ अनुशासनिक कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।

ब्लाॅक कमालगंज क्षेत्र की अधिकांश ग्राम पंचायतों में ब्लाॅक के एक अधिकारी की मिलीभगत से पंचायतघरों में लाइब्रेरी के नाम पर किताबों की सेंट्रलाइज खरीद कराई गई। दिल्ली की फर्म से खरीदी गईं दीमक लगी पुरानी किताबें निष्प्रयोज्य हैं। सचिवों ने ग्राम पंचायतों से 28,935 रुपये फर्म को भुगतान भी कर दिया। डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने जांच की तो मामला खुलकर सामने आ गया। इस पर डीपीआरओ ने सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। किसी भी सचिव ने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने दिल्ली की फर्म प्रेम एंड संस को 4,34,025 रुपये भुगतान करने में सचिव अमित शुक्ला को, 106805 रुपये भुगतान करने में सचिव अंजलि प्रजापति को, 202545 रुपये भुगतान करने में सचिव नीरू दीक्षित को, 2,89,350 रुपये भुगतान करने में सचिव कंचन को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसमें कहा कि नोटिस का जवाब न देने पर अनुस्मारक पत्र जारी किया जा रहा है।
एक सप्ताह में स्पष्टीकरण न मिलने पर यह मानते हुए कि फर्म को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी धनराशि को क्षति पहुंचाई गई है। इस आधार पर वसूली कराते हुए अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि 6 दिसंबर को अनुस्मारक पत्र दिया गया है। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सचिव व प्रधानों से गबन की आधी-आधी धनराशि वसूली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें