फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या अल्लाह आतंकी साये से देश को बचा लीजिए

Thu, 07 Jul 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
ईद-उल-फितर का त्योहार जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईद-उल-फितर का त्योहार जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इबादतगाहों और मस्जिदों में हजारों लोगों ने पुर-सुकून माहौल में ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन व प्रेम-भाईचारा की दुआ मांगी। अर्रापहाड़पुर स्थित छोटी और बड़ी ईदगाह में जाने के लिए मऊदरवाजा-गुरुगांव देवी मंदिर रोड पर रेला सा लगा रहा। भीड़ के चलते मिनटों का रास्ता घंटों में लोगों ने तय किया।
विज्ञापन


चौपहिया और दुपहिया वाहनों से लोग बड़ी और छोटी ईदगाह पहुंचे। ईदगाह परिसर खचाखच भरा होने के चलते जिसे जहां जगह मिली। वह वहीं पर चादर बिछाकर खुदा की बंदगी करने के लिए बैठ गया। ईदगाह की छतों पर भी जगह नहीं बची। नई ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोअज्जम अली और पुरानी ईदगाह में हाफिज जलील अंसारी की इमामत में ईद की नमाज हुई।

पुरानी ईदगाह में मौलाना शमसाद अहमद चतुर्वेदी ने दुआ मांगी। नई ईदगाह में मौलाना मोअज्जम अली ने दुआ मांगते हुए कहा कि या अल्लाह देश में आतंकी साया है। इससे मुल्क को बचा लीजिए। इसके साथ ही पूरे विश्व के मुस्लिमों की हिफाजत और देश में अमन-चैन व आपसी प्रेम-भाईचारा के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी कर्ण सिंह, एसपी राजेश कृष्ण ने मौलाना मोअज्जम अली, सपा नेता विश्वास गुप्ता, मसरूर हुसैन, बसपा प्रत्याशी मोहम्मद उमर खां और पूर्व सभासद राजनराय जौली राजपूत आदि को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, तहसीलदार आरपी चौधरी, शादाब हुसैन, नाजिम शमसी, सफीर मुल्ला, मुफीद अहमद, रईस अहमद, माज शमसी, जुनैद शमसी, हाजी अकरम सलीम, हाजी मोहम्मद अहमद अंसारी, हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी, हाजी मोहम्मद सलीम, अहमद हुसैन, नवाब काजिम हुसैन, अफगन शेर खां, गुड्डू शमसी, वारिस हयात और राहत हयात आदि मौजूद रहे।


शेखपुर दरगाह अहसनी महमूदी मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज पुर अमन माहौल में अदा की गई। इस अवसर पर मकसूद अहसन, शाह आमिरमियां, फायक महमूद आदि मौजूद रहे। फतेहगढ़ ईदगाह में हाफिज सगीर अहमद की इमामत में नमाज हुई। इस अवसर पर अफजल हुसैन, रियाज फारुकी, रिजवान ताज, डा. अनवार अहमद, डा. मोहम्मद मोहसिन, हाजी अल्लाहदीन और हाजी डा. अनवार अहमद आदि मौजूद रहे।


मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह में हाफिज नुरूल हसन ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर बबलू पठान, इलियास मोहम्मद, इरफान मंसूरी, नायब तहसीलदार चूणामणि, मुख्त्यार, मुवीन, पिंटू, नूर अहमद, परवेज मोहम्मद, सलीम खां, साजिद सिद्दीकी, साबिर खां, लेखपाल बालकराम और कोतवाल भीम सिंह जावला फोर्स के साथ मौजूद रहे।


शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ईदगाह झन्नाखार में हाफिज मुनीश, कोटवाली शाही जामा मस्जिद में मौलाना महताब खां, खजूरी मस्जिद में मौलाना अकील, मोती मस्जिद में मौलाना महरूफ, सुनहरी मस्जिद इमली दरवाजा मौलाना तनवीर और जामा मस्जिद में मौलाना मुम्ताज ने ईद की नमाज अदा कराई। मुफ्ती जफर अहमद काशमी, सलमान, फिरोज खां, साहिब खां, खुशहाल मियां, लालमियां, लाल खां और सपा के पूर्व जिलाधय्क्ष नदीम अहमद फारुकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें