फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दिवाली पर बसों के बढ़ेंगे फेरे, कार्मिकों की छुट्टी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिवाली पर दिल्ली, आगरा से आने वाले यात्रियों को समय से घर पहुंचाने को लेकर रोडवेज के अफसरों ने खाका तैयार कर लिया है। बसों के फेरे बढ़ाने और कार्मिकों की छुट्टी भी निरस्त कर दी गई है। 12 दिन में 3600 किमी बस चलाने वाले कार्मिक को 4800 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के बेड़े में इस समय निगम की 92 और अनुबंधित 24 बसें हैं। 116 बसों में कई खटारा हैं। निगम ने छह से 17 नवंबर तक त्योहारी सीजन घोषित किया है। इस दौरान डिपो के बेड़े में शामिल सभी अच्छी बसों को लगातार रोड पर रखने की तैयारी है। बसों में तकनीकी दिक्कत न आए, इसके लिए कार्यशाला कर्मियों को मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। जो बस एक फेरा लगाकर आठ घंटे कार्यशाला में खड़ी रहती थी, उसको तुरंत ही रवाना करने की तैयारी है।
एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि दूरदराज से आने वाले यात्रियों को ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचाने के लिए भी बसों की व्यवस्था रहेगी। सबसे अधिक दिल्ली और आगरा रूट पर बसों की जरूरत होती है। इसकी पूरी तैयारी है।
विज्ञापन

निगम ने छह से 16 नवंबर तक प्रोत्साहन योजना भी शुरू कर दी है। 11 दिन 3300 किमी बस चलाने पर 4400 रुपये और 12 दिन 3600 किमी बस चलाने पर 4800 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कार्यशाला कर्मियों को 11 दिन के 2100 और 12 दिन के 2500 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-
निर्धारित से अधिक किमी होने पर अतिरिक्त आय
एआरएम ने बताया कि योजना के 12 दिनों में निर्धारित किए 3600 किमी से अधिक चलाएगा, उसका 55 पैसे प्रति किमी के हिसाब से अतिरिक्त रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें