फोटो-25 विद्यालय में गीता जयंती पर मानव श्रृंखला बनाते बच्चे। स्रोत: जागरूक पाठक
फर्रुखाबाद। गीता जयंती के उपलक्ष्य में जेएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, घारमपुर में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर गीता जयंती मनाई।
बच्चों के सामूहिक जयकारों ने परिसर को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के निदेशक दुष्यंत दुबे ने बच्चों को गीता का सार और जीवन में उसके महत्व के बारे में संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गीता हमें जीवन में करुणा, कर्तव्य, धैर्य और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देती है।
स्कूल परिसर में हुए इस आयोजन ने बच्चों में धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति उत्साह जगाया। कार्यक्रम में अमन दुबे, तानिया गुप्ता, ललित शुक्ला, माधव सिंह, अनुराग सिंह, रेखा त्रिवेदी आदि मौजूद रहीं।