फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद ढूंढ पाए लीकेज

Mon, 01 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका की उदासीनता के चलते रेलवे रोड समेत कई मोहल्लों के बाशिंदे एक माह से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। पालिका प्रशासन एक सप्ताह में रेलवे रोड पर तीन स्थानों पर गड्ढे खोदने के बाद भी लीकेज नहीं ढूंढ सकी। सोमवार को नरेश कोल्ड वाली गली में चौथा गड्ढा खुदवाने पर लीकेज पाइप लाइन मिली।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रेलवे रोड, रस्तोगी मोहल्ला और पलरिया समेत करीब आधा दर्जन मोहल्लों में करीब एक माह से पेयजल का संकट चल रहा है। पालिका प्रशासन ने करीब एक पखवारा पहले पटेल पार्क में लीकेज पाइप लाइन को दुरुस्त करवाया लेकिन इसके बावजूद इन मोहल्लों में पेयजल का संकट खत्म नहीं हुआ। शिकायत मिलने पर एक सप्ताह पहले नगर पालिका ने रेलवे रोड पर नवग्रह मंदिर के पास दो और ब्यूटी टेलर्स के सामने एक गड्ढा खुदवाया। यहां भी लीकेज नहीं मिला।

सोमवार दोपहर बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने रेलवे रोड स्थित नरेश कोल्ड स्टोरेज वाली गली में गड्ढा खोदकर पाइप लाइन चेक की। समाचार लिखे जाने तक पाइप लाइन में क्या फाल्ट है। इसका पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन

रेलवेे रोड के रीतेश कुमार, आयुष सक्सेना, सोनू दुबे, मुकेश कुमार, वैशाली मिश्र, अवधेश कुमार और रामप्यारे ने बताया कि एक माह से पेयजल की समस्या बनी हुई है।

पालिका की लाइन में पानी ही नहीं आ रहा है। टुल्लूपंप चलाने पर भी पानी नहीं आता है। कई बार शिकायत के बावजूद पालिका प्रशासन अभी तक पेयजल की समस्या को दूर नहीं कर सका है। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन में समस्या का समाधान न हुआ तो विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें