फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं ने अफसरों ने पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Fri, 13 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्र‌तिकात्मक
विज्ञापन
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद राजनैतिक दलों के नेताओं के साथ डीएम प्रकाश बिंदु ने कलेक्ट्रेट में बैठक की। इसमें नेताओं ने आरोप लगाया कि रुपये पकड़ने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी नेता व आम जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं। आचार संहिता में कितने रुपये लेकर चला जा सकता है। इसको लेकर कोई भी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


बैठक  में विभिन्न पार्टियों के आए नेताओं को आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाते हुए कहा गया कि आचार संहिता को ध्यान में रखकर प्रचार-प्रसार किया जाए। अनुमति लेने के बाद ही वाहनों को चुनाव प्रचार में लगाएं। डीएम ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन संबंधी जानकारी दी। इसके बाद सभी को मतदाता सूचियां उपलब्ध कर्राइं।

इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री विमल कटियार ने चेकिंग अभियान में रुपये पकड़ने और परेशान किए जाने का मुद्दा उठाया। जिला महामंत्री ने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वाहन चेकिंग के दौरान अगर गाड़ी में पार्टी का छोटा झंडा लगा है, तो उसको पकड़ लेते हैं। 40-50 हजार रुपये किसी के पास निकल आते हैं, तो उसको पकड़ कर थाने भेज दिया जाता और रुपयों के संबंध में पूछताछ शुरू हो जाती है। जब किसी अधिकारी से पूछों की कितने रुपये लेकर चल सकते हैं तो स्पष्ट जानकारी नहीं देते हैं। इससे नेताओं के साथ आम जनता भी परेशान है।
विज्ञापन


इसलिए स्पष्ट जानकारियां उपलब्ध कराई जाएं। डीएम प्रकाश बिंदु ने कहा कि 50 हजार से अधिक रुपये लेकर कोई नहीं चल सकता है। अगर इससे अधिक रुपये हैं, तो उसका लेखा-जोखा होना चाहिए। इस दौरान रजत क्रांतिकारी, अनिल मिश्रा, पुष्पेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह गौर, ओम प्रकाश शर्मा, बृजेश पाल, फूल सिंह कुशवाहा, रामनिवास शाक्य, आसिफ मिर्जा, सगीर अहमद, नितिन आनंद, बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, सुदेश पाल, रजनीकांत कुशवाहा और हरिश्चंद्र नागर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें