फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

Tue, 18 Nov 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-12 तहसील में नारेबाजी करते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। तहसील में बढ़ते भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और अधिकारियों की मनमानी से नाराज रेवेन्यू बार एसोसिएशन के वकील सोमवार को विरोध प्रदर्शन पर उतरे।
विज्ञापन

वकीलों ने आरोप लगाया कि राजस्व कार्यों में दलालों को संरक्षण देकर अवैध वसूली कराई जा रही है। सोमवार को वकील एसडीएम अतुल कुमार सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन ज्ञापन पढ़कर सुनाने के दौरान एसडीएम बिना ज्ञापन लिए ही चले गए। इससे वकील आक्रोशित हो उठे और उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने का फैसला लिया।
बार पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायालयों में केस लिस्ट समय से नहीं बनती, पुराने मामलों की पत्रावलियां प्रस्तुत नहीं होतीं और कई प्रकरणों में बहस पूरी होने के बाद भी आदेश जारी नहीं किए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौनी के पुराने आदेश लागू न होना, वरासत दर्ज न करना और धारा 24 (मेडबंदी) के मामलों में नियम विरुद्ध कार्रवाई जैसी शिकायतें भी उठाई गईं।
वकीलों ने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, वे न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान बार अध्यक्ष बीडी यादव, सचिव अवनीश गंगवार, नाजिर खान, अनोखेलाल, शहरोज, रामदास वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें