फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने फूंका पुलिस का पुतला, किया प्रदर्शन

Fri, 13 Mar 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद कचहरी में बुधवार को दरोगा द्वारा गोली मारकर वकील की हत्या किए जाने के विरोध में वकीलों ने गुरुवार को अदालतों में कामकाज नहीं किया। तहसीलों में रजिस्ट्री, स्टांप नोटरी व अन्य कार्य ठप रहे। इससे वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सदर तहसील के वकीलों ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। कचहरी और तहसील परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने पीएसी के साथ कचहरी का जायजा लिया।
विज्ञापन


इलाहाबाद में वकील हत्याकांड से नाराज तहसील सदर के वकीलों ने गुरुवार को कामकाज ठप रखा। उन्होंने भूमि बैनामा की रजिस्ट्री, हलफनामा बनाने और अन्य कार्य नहीं किया। इससे वादकारियों को दिक्कत उठानी पड़ी। वकील पुलिस प्रशासन का पुतला लेकर तहसील से टाउनहाल तिराहे तक नारेबाजी करते हुए आए। इन्हाेंने जुलूस निकाला। वकीलाें ने तिराहे पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। फतेहगढ़ कचहरी में सुरक्षा के लिहाज से सुबह ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

नगर मजिस्ट्रेट अशोक प्रताप सिंह ने सीओ सिटी वाईपी सिंह और पीएसी के साथ कचहरी परिसर का जायजा लिया। नगर मजिस्ट्रेट ने शहर क्षेत्र में भी भ्रमण किया। कचहरी के वकीलों ने अदालतों में न्यायिक कार्य नहीं किया। इससे कचहरी परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


वकीलों के कार्य न करने से वादकारी अगली तारीख लेकर चले गए। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया ने बताया कि बार कौंसिल के आह्वान पर वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों ने आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी की मांग की है।

इलाहाबाद में वकील की हत्या की घटना पर बार कौंसिल के आह्वान पर शुक्रवार को भी वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया ने बताया कि बार कौंसिल के अध्यक्ष से वार्ता हुई है। अध्यक्ष ने कार्य से विरत रहने की बात कही। इस कारण अधिवक्ता 13 मार्च को भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें