फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक नववर्ष के जश्न में डूबे रहे युवा

Fri, 01 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वर्ष 2015 की खट्टी-मीठी यादों को छोड़कर लोगों ने नई उमंग और तरंग के साथ नववर्ष 2016 का पूरे जोशोखरोश के साथ स्वागत किया। नए साल की पहली किरण के साथ ही लोगों का एक-दूसरे को एसएमएस और मोबाइल पर बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। नववर्ष पर मंदिरों में लोगों ने पहुंचकर पूजन-अर्चन कर खुशहाली की प्रार्थना की। रेस्टोरेंटों में भी लोगों ने परिवार संग खाना खाया।
विज्ञापन

 
गुरुवार की रात 12 बजते ही नए साल का आगाज लोगों ने पूरे जोशोखरोश के साथ किया। शुक्रवार सुबह से ही लोग मोबाइल पर एसएमएस भेजकर नववर्ष 2016 की बधाइयां देने लगे।  रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर, बालाजी मंदिर, मठिया देवी मंदिर, गुरुगांव देवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर बढ़पुर और वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर को फूलमालाओं और गुब्बारों से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिरों में लोगों का आना शुरू हो गया।

मंदिर पहुंचे लोगों ने भगवान को फूलमाला और प्रसाद चढ़ाकर मत्था टेक खुशहाली की कामना की। नववर्ष पर शहर के रेस्टोरेंट भी भव्यता के साथ सजाए गए थे। स्कूल पहुंचे बच्चों ने टीचर और दोस्तों को नए साल की बधाई दी। वहीं सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, बैंकों और सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में पहुंचे कर्मचारियों ने एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहकर नववर्ष की बधाई दी। नए साल का उत्साह लोगों में देखते ही बन रहा था। युवा वर्ग नए साल को लेकर काफी उत्साहित था। नए साल को लेकर कई जगह लोगों ने पार्टियां भी रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें