फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्टर रोल में नहीं ली उपस्थिति, सूचना पट नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना(मनरेगा) में चल रहे कार्यों का बुधवार को सोशल ऑडिट टीमों ने सत्यापन किया। एक ग्राम पंचायत में खेत के समतलीकरण कार्य में मस्टर रोल में उपस्थिति न लिए जाने का मामला मिला। वहीं महोई ग्राम पंचायत में मनरेगा से कराए गए कार्य का नागरिक सूचना पट लगा नहीं मिला।
विज्ञापन

मनरेगा को पारदर्शी बनाने के लिए कार्य जारी रहने के दौरान सोशल ऑडिट के द्वारा हर सप्ताह मौके पर सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसी के तहत बुधवार को दो सदस्यीय ऑडिट टीमों ने 25 ग्राम पंचायतों में कार्यों का सत्यापन कर ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्राम पंचायत करंचंदपुर में खेत के समतलीकरण कार्य में ऑडिट टीम को मस्टर रोल पर श्रमिकों की उपस्थिति न लिए जाने का मामला मिला। यह बड़ी अनियमितता है। ऑडीटर भूपेंद्र दीक्षित का कहना है कि उन्होंने ब्लाक कार्यालय में रिपोर्ट जमा कर दी है। महोई ग्राम पंचायत में मनरेगा से कराए गए कार्य का सूचना बोर्ड न लगाए जाने का मामला पाया गया। ज्ञातव्य है कि मनरेगा से कराए गए प्रत्येक कार्य का कार्य स्थल पर सूचना पट प्रदर्शित किया जाता है। कंधरापुर में मनरेगा से हुए पौधरोपण में 50 प्रतिशत ही पौधे चलते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें