फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वेंडिंग जोन पर लाखों खर्च, सड़क पर सब्जी मंडी से जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पालिका ने तीन साल पहले शहर में 17 वेंडिंग जोन के लिए स्थान चिह्नित किए थे। इन पर सिटी मजिस्ट्रेट ने भी अपनी मोहर लगा दी थी। लाल सराय वेंडिंग जोन पर पालिका ने लाखों रुपये खर्च किए। बावजूद इसके एक दिन भी दुकानें न लगवा सकी। सड़क पर सब्जी मंडी से शाम चार बजे से देर रात तक जाम में वाहन रेंग-रेंग कर चलते हैं। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन


शहर का शायद ही कोई हिस्सा हो, जहां फुटपाथ और सड़क पर दुकानदारों, ठेली वालों और फुटपाथ दुकानों का कब्जा न हो। इससे सड़क पर लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। जाम से निजात के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका ने जून 2022 में लाल सराय मछली मंडी, रेलवे रोड चौकी के पास से पूर्व की ओर रेलवे स्टेशन तिराहे तक, बीबीगंज पुलिया से उत्तर दिशा में, बजरिया चौकी के आसपास, आवास विकास चौकी से आगे उत्तर दिशा का खाली स्थान, फतेहगढ़ पुलिस लाइन के सामने सड़क के दूसरी तरफ, चौराहे पर मुख्यमार्ग के दूसरी तरफ खाली पड़ी जमीन समेत 17 स्थान चिह्नित कर दिए थे। इस सूची पर तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट ने भी अपनी मोहर लगा दी थी।

नगर पालिका ने लाल सराय मछली मंडी के पास खाली जमीन को समतल करवाकर इंटरलॉकिंग करवाई। इसके बाद पूरे परिसर में खंभे लगवाकर स्ट्रीट लाइटें भी लगा दी थीं। दुकानों के लिए बराबर लंबाई-चौड़़ाई का स्थान भी चिह्नित कर दिया था। यही नहीं लालगेट से घुमना तक सड़क के दोनों ओर नॉन वेंडिंग जोन घोषित किया। इसके बावजूद आज तक इस स्थान पर एक दिन भी दुकान नहीं लगवा सका। अब हालात ऐसे हैं कि शाम चार बजे से ही सड़क के दोनों ओर सब्जी मंडी सज जाती है। इससे वाहनों का निकलना दूभर होता है। देर रात तक वाहनों को रेंग-रेंग कर निकालना पड़ता है। इस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें