फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिलाओं की पसंद बनीं लाख-कांच की चूड़ियां, सिल्क और बनारसी साड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। करवाचौथ को लेकर शहर के बाजारों में बुधवार को खासी रौनक रही। सुहागिनों ने सजने-संवरने के लिए लाल साड़ियों, हरी चूड़ियों और कंगन सेट की खरीदारी की। फतेहगढ़ से लेकर फर्रुखाबाद तक बुधवार को कपड़ों, चूड़ियों और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई। दुकानदारों के अनुसार, पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बाजार में त्योहार को लेकर अच्छा उत्साह है।
विज्ञापन

चूड़ी वाली गली फतेहगढ़ में महिलाओं ने लाख, कांच, एक्रिलिक, गोल्ड प्लेटेड और मीनाकारी वाली चूड़ियां पसंद कीं। पारंपरिक रंगों के साथ आकर्षक डिजाइन वाले चूड़ी सेट और कंगन भी महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। वहीं वस्त्रालयों में रेशमी, सिल्क और बनारसी साड़ियों की खरीदारी के लिए महिलाएं पहुंचीं। इनमें लाल रंग की साड़ियों को विशेष प्राथमिकता दी। चूड़ी वाली गली के दुकानदार अनस ने बताया कि इस बार करवाचौथ को लेकर बाजार में पिछले साल की तुलना में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। त्योहार नजदीक आने के साथ ही चूड़ियों और साड़ियों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है।

मेहंदी और मेकअप के लिए पार्लरों में भी भीड़
करवाचौथ पर साज-सज्जा का सिलसिला दिन भर चला। महिलाएं हाथों और पैरों में अरेबियन, क्लासिकल, ब्राइडल डिजाइन, इंडो-अरेबिक, फिंगर मेहंदी, फुट मेहंदी के पैटर्न के साथ ही बेल, बूटा, हथेली से कोहनी तक, अंगुलियों पर बारीक बेल के साथ ही राजस्थानी डिजाइन की मेहंदी को महिलाओं ने अधिक पसंद किया। पार्लरों में फेशियल, मेकअप, फाउंडेशन और नेल ट्रिमिंग जैसी सेवाओं के लिए भी महिलाएं पहुंचीं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पार्लर संचालकों ने विशेष ऑफर भी दिए। बढ़पुर स्थित एक पार्लर के मैनेजर निसार अहमद ने बताया कि उनके यहां पर करवाचौथ के लिए साज-सज्जा पर विशेष ऑफर चल रहा है। दो पैकेज लेने पर 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। बताया कि इस बार विगत वर्ष की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा सौंदर्य शृंगार पर ध्यान दे रहीं हैं।
विज्ञापन

========
आज भी कायम है कथा सुनने की परंपरा
खरीदारी और सजावट के साथ ही घरों में करवाचौथ की पारंपरिक रस्मों की भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। घरों की छतों पर बड़ा सा आकर्षक चौक बनाने के लिए सामग्री लेने के साथ ही कथा छपे कलेंडरों की मांग है।
=====
पसंद आ रहीं प्रेम दर्शाने वाली थालियां और छलनी

करवाचौथ की पूजा के लिए प्रयोग में आने वाली थालियां और छलनी की खरीदारी के लिए भी महिलाओं में अलग क्रेज दिखा। राधा-कृष्ण के साथ ही प्रेम को दर्शाने वाली तस्वीरों के साथ ही आकर्षक डिजाइन वाली थालियों की भी जमकर खरीदारी हुई। छलनी के किनारे पति-पत्नी की तस्वीरें लगाने के लिए स्थान होने से महिलाओं ने इसको ज्यादा पसंद किया। बाजार में सामान्य थाली-लोटा और छलनी की कीमत 150 से 200 रुपये रही। वहीं आकर्षक डिजाइन वाली थालियाें का सेट 800 रुपये तक में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें