फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Wed, 12 Nov 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-5 दीपेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। वाहन की टक्कर से रविवार रात को एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नहरैया निवासी दीपेश (44) रविवार को मौधा गांव में मजदूरी करने गए थे। वहां से रात करीब 8.30 बजे मजदूरी करके घर वापस जा रहे थे l तभी लखरौआ गांव के आगे सामने से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गांव के सौरभ ने दीपेश को गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा देखा। उसने 112 पर और दीपेश के घर में सूचना दी l
विज्ञापन

परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एंबुलेंस से दीपेश को सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा गया। वहां डॉ. जितेंद्र यादव ने दीपेश को मृत घोषित कर दिया। उसके पुत्र सौरभ, अनमोल और पुत्री काजल व रिचा हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें