फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: निर्माणाधीन पानी टंकी से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी टंकी में 50 फीट ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूर की गिरकर मौत हो गई। परिजनों का कहना है बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराया जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ब्लाॅक क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां में बीटीएल गजा (जेवी) नोएडा की कार्यदायी संस्था जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण करा रही है। यहां गैर जनपद के मजदूर काम कर रहे हैं। बुधवार को जनपद हरदोई थाना बिलग्राम क्षेत्र के गांव जरेला निवासी शोभित (20) अपने बड़े भाई कौशल के साथ काम कर रहा था। बांस की लकड़ी से करीब 50 फीट ऊंचाई की पाड़ बांधी गई थी। इस पर खड़े होकर मजदूर काम कर रहे थे। अचानक बांस की पाड़ टूट गई।
इससे मजदूर शोभित नीचे गिरकर घायल हो गया। अन्य मजदूर व वहां मौजूद ठेकेदार विशाल गुप्ता ने एंबुलेंस को कॉल किया। करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। इंतजार के बाद तांगे से घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर विपिन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। शोभित का भाई कौशल व अन्य मजदूर बुरी तरह बिलखने लगे। कौशल ने बताया कि पानी टंकी निर्माण में कोई सुरक्षा के उपकरण नहीं हैं।
विज्ञापन

अगर सेफ्टी किट या जाल बंधा होता, तो शायद उसके भाई की जान बच सकती थी। कौशल ने बताया कि वे पांच भाई और पांच बहनें हैं। सीएचसी से सूचना पर चौकी प्रभारी वीएस तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें