फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में छपाई कारीगर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कपड़ा छपाई कारीगर की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। हेलमेट न लगे होने से छपाई कारीगर का सिर फट गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव पचपुखरा निवासी नीलू कुशवाह (23) जयपुर में कपड़़ा छपाई का काम करता था। वह रक्षाबंधन पर अपने घर आया था। बुधवार को वह बाइक से बाजार गया। घर लौटते समय जसमई चौराहे पर तेज रफ्तार दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें नीलू के अलावा दूसरे बाइक सवार मेरापुर थाने के गांव नगला वीरबल निवासी दिनेश यादव (45) व उनका भतीजा आलोक यादव (26) घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने नीलू को मृत घोषित कर दिया। हेलमेट न लगे होने से नीलू का सिर फट गया था। दिनेश के मामूली चोट होने पर इलाज करवाकर चले गए, जबकि आलोक के काफी चोटें हैं। उसका इलाज किया जा रहा है। नीलू की मां शशि देवी, छोटे भाई अंकित व बहन अंशिका का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें