कायमगंज। नगर के मोहल्ला मोहल्ला नोनियमगंज निवासी सत्यम व रोहित तंबाकू के गोदाम में मजदूरी करते हैं।
मंगलवार को दोनों भाई गोदाम में काम करने के बाद घर जा रहे थे। गोदाम के बाहर घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं। बेल्टों और लात-घूसों से जमकर मारपीट की। इससे दोनों भाई घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। बाद में घायलों के पिता चंद्रभान ने अभिषेक, नन्हे, रजत, रचित, शिवा, अनमोल के खिलाफ मारपीट, बलवा का मुकदमा दर्ज कराया है। (संवाद)