फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की नगदी और जेबर चोरी

Fri, 24 Jun 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फ़र्रुख़ाबाद
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : Amarujala
विज्ञापन
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी रिटायर्ड बिजली कर्मी महेंद्रपाल सिंह के मकान में मोहम्मदाबाद के गांव गोसरपुर निवासी सैनिक बिजेंद्र सिंह राठौर और ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में मुरहास कन्हैया निवासी जसवंत सिंह परिवार समेत किराए पर रहते हैं। बिजेंद्र सिंह के चचेरे भाई की मौत होने पर इनकी पत्नी ममता राठौर बच्चों को लेकर गांव गई थीं। वहीं जसवंत सिंह भी परिवार समेत अपने गांव गए हुए थे।
विज्ञापन


महेंद्र और उनकी पुत्रवधू गीता पत्नी धीरज ही मकान में थे। गुरुवार की रात चोर दीवार फांदकर मकान में घुस आए। चोरों ने सैनिक के कमरे में लगे ताले को तोड़ दिया। यहां से चोरों ने पर्स में रखे 35 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद चोर इसी कमरे के पीछे वाले दरवाजे को खोलकर आंगन में आ गए। यहां पर महेंद्रपाल की पुत्रवधू लेटी हुई थी।

चोर दबे पांव आंगन के पास बने कमरे की कुंडी खोल कर अंदर घुस गए। चोर अलमारी और अटैची को खोल कर नगदी और जेवर निकाल ले गए। इसके बाद चोर ऊपरी मंजिल में रह रहे दूसरे किराएदार जसवंत सिंह के कमरे पर पहुंचे और लोहे के गेट में लगे दो तालों को तोड़ अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी और अटैचियों को खोलकर 1.90 लाख नगदी और जेवर निकाल लिए।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह महेंद्र पाल को चोरी की घटना की जानकारी हुई। चोरी की घटना को सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी किराएदारों को दी। सूचना मिलने पर बिजेंद्र सिंह और जसवंत परिवार के साथ मौके पर जा पहुंचे। घटना की जानकारी कर्नलगंज चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और किसी भी सामान को हाथ न लगाने की हिदायत दी। कुछ समय बाद प्रभारी कोतवाल रजनेश सिंह चौहान फोर्स के साथ मौके पर आ गए। प्रभारी कोतवाल ने जसवंत के कमरे की पड़ताल कर खुली अलमारी को चेक कराया।

इस दौरान पर्स में सोने-चांदी के जेवरों के अलावा चांदी के सिक्के बरामद हो गए। यह देखकर प्रभारी कोतवाल ने वहां पर मौजूद लोगों से कहा कि जब कोई चोरी की वारदात होती है तो सभी सामान चोर ले जाते हैं। यह कैसी चोरी है, जहां चोर जेवर छोड़ गए। उन्होंने जसवंत से पूछताछ की। प्रभारी कोतवाल ने कहा कि चोरी की घटना में घर के ही किसी सदस्य का हाथ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है। महेंद्रपाल ने बताया कि चोर उनके यहां से 70 हजार रुपये और करीब दो लाख के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें