फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत मोहम्मदाबाद में प्रशासक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्लाक प्रमुख को जिला बदर करने के बाद जिलाधिकारी ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र पंचायत में एसडीएम सदर को प्रशासक नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे गैंगस्टर के मामले में मैनपुरी जेल में बंद हैं। उनके भाई ग्राम पंचायत सहसापुर निवासी अमित दुबे उर्फ बब्बन मोहम्मदाबाद के ब्लाक प्रमुख हैं। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह गुंडा एक्ट में ब्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन व उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को छह-छह माह के लिए जिला बदर कर चुके हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह को क्षेत्र पंचायत मोहम्मदाबाद को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। इससे अब एसडीएम छह माह तक ब्लाक प्रमुख के दायित्वों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

विदित है कि बीडीओ अशोक कुमार के खिलाफ प्रशासक कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितता की जांच चल रही है। इससे ब्लाक में बीडीओ भी बदलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें