फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर कोतवाल व शमसाबाद थानाध्यक्ष को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किशोरी को बेचने व बाल विवाह कर उत्पीड़न के मामले में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने शहर कोतवाल व शमसाबाद थानाध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। उनसे आख्या तलब की है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष संजीव गंगवार ने शहर कोतवाल को जारी नोटिस में कहा कि शमसबाद के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को बेच दिया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमेठी कोहना निवासी किशोर उसका शारीरिक उत्पीड़न कर रहा है। जो पाक्सो एक्ट के तहत अपराध है। उन्होंने शहर कोतवाल को जांच आख्या सहित 10 सितंबर को आरोपी को न्यायपीठ में पेश करने के निर्देश दिए। वहीं शमसाबाद थानाध्यक्ष को नोटिस जारी कर 15 वर्षीय किशोरी का निकाह कराने के मामले में जांच आख्या के साथ किशोरी की मां व पिता को न्यायपीठ में 11 सितंबर को पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें