फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर कोटेदार पुत्र की मौत

Mon, 01 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। धक्का देते समय ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट हो गया और इसकी चपेट में आकर कोटेदार के पुत्र की मौत हो गई। युवक की आठ माह पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मना निवासी कोटेदार हरिनंदन यादव के पुत्र पंकज यादव की आठ माह पहले कन्नौज जिले के हसेरन के गांव पायपुरवा निवासी नीलम देवी के साथ शादी हुई थी। रविवार को ट्रैक्टर स्टार्ट न होने पर पंकज के छोटे भाई अमित ने स्टेयरिंग संभाली और पंकज आगे से पीछे की ओर ट्रैक्टर को धक्का देने लगा।

इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और गियर में होने के चलते तेजी के साथ ट्रैक्टर आगे की ओर दौड़ते हुए दीवार में जा घुसा। इससे पंकज ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अमित ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई। गंभीर रूप से घायल पंकज को परिजन लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों का कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नीलम का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, कोटेदार हरिनंदन सिंह यादव के भी जवान बेटे की मौत से आंसू नहीं थम रहे थे। ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें