फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लेखपाल से कोटेदार ने की अभद्रता, कागज छीनने का प्रयास

Fri, 14 Apr 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घरौनी का सर्वेक्षण कर रहे लेखपाल पर कोटेदार ने हिस्सा बढ़ाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने अभद्रता कर कागजात छीनने का प्रयास किया। लेखपाल की शिकायत पर तहसीलदार ने थानाध्यक्ष को मुकदमा लिखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील के लेखपाल आशुतोष प्रताप शाक्य महलई में तैनात हैं। वह शासन के निर्देश पर स्वामित्व योजना के तहत घरौनी का काम कर रहे हैं। गुरुवार को वह गांव में सर्वेक्षण का काम कर रहे थे। उसी समय कोटेदार ने घरौनी में अपना हिस्सा बढ़ाने की बात कही। दबाव बनाते हुए अपने को एक पार्टी का नेता बताया। लेखपाल ने गलत काम न करने की बात कह दी। इससे गुस्साए कोटेदार ने गाली-गलौज कर अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने लेखपाल से सरकारी कागजात छीनने का प्रयास किया। यही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी।
परेशान लेखपाल ने इसकी लिखित जानकारी तहसीलदार श्रद्धा पांडेय को दी। तहसीलदार ने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह को पत्र लिखकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। लेखपाल ने बताया कि उसे घरौनी का काम करने के लिए सुरक्षा प्रदान कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें