फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध और कोरम पूरा न होने से कोटा चयन हुआ स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
गूजरपुर गहलवार में कोटा चयन प्रक्रिया ग्रामीणों के विरोध और एक महिला स्वयं सहायता समूह के दावेदारी से कोरम पूरा न होने पर स्थगित कर दी गई है। अब कोटे का चयन 19 अक्तूबर को कराया जाएगा। गांव गूजरपुर गहलवार का कोटा राधादेवी के नाम था। अनियमितताओं के चलते उसका कोटा निरस्त कर दिया गया था। नए कोटेदार का चयन करने के लिए मंगलवार को एडीओ पंचायत अजीत पाठक, एडीओ समाज कल्याण अशोक कुमार दुबे, सचिव अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन


एडीओ पंचायत ने बताया कि शासनादेश के अनुसार महिला स्वयं सहायता समूह को कोटा दिया जाना है, इस कारण स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष ही आवेदन कर सकती हैं। वह भी कम से कम हाईस्कूल पास हो। एक महिला स्वयं सहायता समूह ने कोटा चयन में दावेदारी की। इसका गांव के लोगों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह को कोटा दिया जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। इस प्रकार कोटा चयन प्रक्रिया पूरी होना गलत है। ग्रामीणों का विरोध देखते हुए एडीओ पंचायत अजीत पाठक ने कोटा चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी। 19 अक्तूबर को कोटा के चयन की प्रक्रिया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें