फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमल जोशी आईआईएम काशीपुर में हुए सम्मानित

विज्ञापन
आईआईएम काशीपुर में प्रधानाचार्य कोमल चंद्र जोशी को सम्मानित करते प्रबंधतंत्र। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। एपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कोमल चंद्र जोशी को आईआईएम काशीपुर से एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम इन स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

आईआईएम- काशीपुर के अकादमिक पार्टनर न्यूलर्न ने जून में देशभर से 1000 से ज्यादा उद्यमियों, सीईओ, अलग-अलग संस्थाओं के टीम लीडर्स व अन्य लोगों से आवेदन ऑन लाइन मांगे थे। एपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कोमल चंद्र जोशी ने भी आवेदन किया था। एक हजार में से 40 लोगों के आवेदन स्वीकृत हुए थे। इसमें एक आवेदन कोमल चंद्र जोशी का भी था। चयन होने के बाद चार माह तक ऑन लाइन व ऑफ लाइन प्रशिक्षण दिया गया।
बौद्धिक प्रतियोगिताएं कराई गईं। इन सभी में सफलता प्राप्त करने पर कोमल चंद्र जोशी को 6 अक्तूबर को एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम इन स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्थान के प्रोग्राम डायरेक्टर प्रोफेसर सफल बत्रा और राम साल्वेंट, मैनेजिंग डायरेक्टर शरत गोयल ने संयुक्त रूप से दिया है। विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रतिभागियों में से कोमल चंद्र जोशी एकमात्र शिक्षा क्षेत्र के प्रतिभागी थे। जोशी को शिक्षा के क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में पांच राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। वे नैनीताल के निवासी हैं। उनके पिता रमेश चंद्र जोशी हैं और मां नैनीताल में बीजेपी की जिला मंत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन अशोक रस्तोगी, डायरेक्टर प्रदीप रस्तोगी, मैनेजर आयुष रस्तोगी, उप प्रधानाचार्य राजेश श्रीवास्तव, अंजली पांडेय व माता-पिता ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें