फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: यूथ यूनाइडेट को 24 रन से हराकर नाइट राइडर बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नाइट राइडर क्लब ने यूथ यूनाइटेड क्लब को 24 रन से हराकर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया। हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करने पर विजय आनंद मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में नाइड राइडर फतेहगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए। रब्बू ने 44, विजय आनंद ने 36, सुहैल अली ने 28 रनों का योगदान किया। यूथ यूनाइडेट की ओर से भानु मिश्रा, अमूल्य कांत ने तीन-तीन, रोमन ने दो विकेट लिए। 160 रनों का लक्ष्य पाने उतरी यूथ यूनाइटेड की पूरी टीम 25.1 ओवरों में 135 रन बनाकर ऑउट हो गई।
टीम के लिए प्रथम साध ने 46, संकेत ने 15, उजास ने 11 रन बनाए। नाइट राइडर की ओर से अफजल ने तीन, अभिषेक, विजय आनंद ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच रहे विजय आनंद मिश्रा को ट्राॅफी जिला ओलंपिक संघ के सचिव अवनींद्र सक्सेना ने दी। मैच में अंपायरिंग रफीकुल अंसारी और मोहम्मद अहमद खां ने की। स्कोरिंग सुहानी राठौर ने की। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव, जिला क्रिकेट के सचिव व एपेक्स के सदस्य मोहनलाल अग्रवाल, अमित सक्सेना, सौरभ सक्सेना मौजूद रहे। मोहनलाल ने बताया कि शनिवार को जयहिंद क्रिकेट क्लब और डायनामाइट क्लब के बीच मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें