मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव तेरा निवासी मुखलाल का 15 वर्षीय पुत्र कौशलेंद्र शनिवार की शाम को बाजार जाने के लिए घर से निकला और फिर वापस नहीं आया। परिजनों ने कौशलेंद्र की दोस्तों व रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मुखलाल ने रविवार को पुत्र के लापता होने के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर की खोजबीन शुरू कर दी है।(संवाद)