फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Crime: वक्फ संपत्ति पर बने होटल को सीज कराने के आदेश, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 26 Jun 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में वक्फ संपत्ति पर कब्जा कर होटल बनाने का मामला उप्र शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने संज्ञान लिया है। प्रशासनिक अधिकारी ने डीएम/अपर सर्वे आयुक्त वक्फ को पत्र भेजकर होटल को तुरंत सीज कराने की बात कही है। हालांकि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश होने पर भी कोतवाली पुलिस ने काम रोकने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से ठंडी सड़क जाने वाले मार्ग पर वक्फ संपत्ति है। उस पर करीब 20 दिन से एक होटल का निर्माण किया जा रहा था। वक्फ के मुतबल्ली मोहम्मद रिजवान ने इसकी शिकायत सहायक सर्वे आयुक्त/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट से की। दोनों ही अधिकारियों ने आदेश बनाकर पुलिस को इसे तुरंत रुकवाने को कहा था। इसके बावजूद पुलिस ने होटल निर्माण पर रोक नहीं लगाई। कब्जेदारों ने होटल का शुभारंभ भी कर दिया।
इससे परेशान मुतबल्ली ने शिया वक्फ बोर्ड को पत्र भेजकर मामला अवगत कराया।

बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी सय्यद हसन रजा रिजवी ने जिलाधिकारी/अपर सर्वे आयुक्त वक्फ को पत्र भेजा। कहा कि स्थगन आदेश के बावजूद पुलिस ने होटल का निर्माण नहीं रुकवाया। यह संपत्ति वक्फ की है। इस पर रेलवे रोड निवासी आकाश गुप्ता व गोहाई स्ट्रीट निवासी कृष्णमुरारी अवस्थी ने वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जा कर होटल बनवा लिया है। इस संपत्ति के दोनों ओर भी कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने डीएम से संपत्ति से कब्जा हटवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही। मुतवल्ली मोहम्मद रिजवान ने बताया कि पत्र जिलाधिकारी के पास आ गया है। अब कब्जा हटवाने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें