फर्रुखाबाद जिले में किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर भाकियू नेता काला दिवस मना रहे हैं। इस दौरान लोगों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और घर पर काले झंडे लगाए।
किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर बुधवार को फर्रुखाबाद जिले में भाकियू नेता काला दिवस मना रहे हैं। इसके चलते ही मोहम्मदाबाद के गांव खिमसेपुर में भाकियू नेताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और घर पर काले झंडे लगाए।
विज्ञापन
इस दौरान जिले में पुलिस सतर्क दिखाई दी। वहीं नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में भी लोग केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के लिए इकट्ठा हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सहित नेताओं से पुतला छीन लिया और किसान नेताओं को वहां से हटा दिया है। यहां लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई।