फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखे का मामला जाएगा गृह मंत्रालय

Tue, 08 Dec 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कमालगंज। खंता नाले से लगातार बरामद हो रहे प्रतिबंधित कारतूसों के खोखे का मामले को लेकर सियासत गरमाने लगी है। सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि खोखों का जखीरा मिलना गंभीर मामला है। इसको प्रशासन दबाने का प्रयास कर रहा है। अभी तक पुलिस तह तक नहीं पहुंच पाई है। कारतूसों के खोखों की बरामदगी के मामले से  केंद्रीय गृह मंत्रालय को अवगत कराया जाएगा।

राष्ट्रीय मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी समर्थकों के साथ सोमवार दोपहर बाद संयोगिता मार्ग स्थित खंता नाला पहुंचे। खंता नाला देखने के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कहा कि नाले में भारी मात्रा में सरकारी कारतूस के खोखों का मिलना गंभीर मामला है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। वह इस मामले को दबाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण जांच धीमी गति से हो रही है। उन्होंने बर्खास्त आरमरर का नाम लिए बगैर कहा कि संदिग्धों के तार सत्ता पक्ष के नेताओं  से जुड़े हैं, इस कारण पुलिस कोई ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच रही है। प्रतिबंधित कारतूसों के खोखें नाले में कहां से आए। इसके पीछे किसका हाथ है। इसका खुलासा होना जरूरी है। इसलिए पूरे प्रकरण से केंद्रीय गृहमंत्री को अवगत कराया जाएगा। खोखों के इस खेल में आतंकी गतिविधियों के संलिप्त रहने से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें