फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में कोरोना से मरे 21 कर्मियों के परिजनों मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को 30 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। जिले के 21 कर्मचारियों के परिजनों को धनराशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के बाद संक्रमण तेजी से फैला था। कई लोगों ने कोरोना जैसे लक्षणों से अपनी जान गंवाई थी। शासन ने चुनाव ड्यूटी के दौरान संक्रमित होकर एक माह के अंदर जान गंवाने वाले कर्मचारियों की सूची मांगी थी। डीएम की ओर से भेजी गई सूची में 21 कर्मचारियों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। शासन से परिजनों के खातों में सीधे यह धनराशि आएगी।
अप्रैल से मई तक संक्रमित होकर एक माह के अंदर 21 कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया था। इनमें उच्च शिक्षा विभाग से राजवीर सिंह यादव, अरविंद कुमार, लोक निर्माण विभाग से रतीराम, गंगाराम, बेसिक शिक्षा विभाग से राजीव कुमार अग्निहोत्री, शिल्पा पॉल, शिव नारायण सिंह, सैयद रैसुल हसन, विक्रम सिंह मौर्य, जय सिंह, महाश्वेता यादव, नरेंद्र पाल सिंह राजपूत, नेत्रपाल, पूनम, ममता कुमारी, दिनेश कुमार संतोषी, माध्यमिक शिक्षा से राजकुमार, संजीव कुमार सिंह राठौर, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, ग्राम्य विकास विभाग से नरेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों की ओर से मुआवजे के लिए 31 आवेदन आए थे। डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार जांच में नौ आवेदन अपात्र मिले थे। एक आवेदन की दो बार फीडिंग होने से एक निरस्त कर दिया गया। पात्र पाए गए 21 कर्मचारियों के परिजनों के खाते में धनराशि हस्तांतरण शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें