फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चालक हत्याकांड में किन्नर पुलिस हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज चालक हत्याकांड में पुलिस ने एक किन्नर को हिरासत में ले लिया है। चालक की छात्रा दोस्त ने पूछताछ में पुलिस के सामने कई लोगों के नाम उजागर किए हैं। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी आनंद कुमार दुबे का पुत्र विपिन कुुमार दुबे(27) रोडवेज में संविदा पर चालक था। गुरुवार सुबह विपिन का शव फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुटरा के तीन तालाब के पास पड़ा मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। विपिन के हाथ में दिल बना था और इसमें राधिका नाम गुदा था।
पुलिस ने जांच की तो राधिका एक किन्नर निकली। पुलिस ने एक मोहल्ला निवासी किन्नर को पकड़ लिया। वह फूल बेचने का काम करती है।
पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि चालक विपिन की उससे दोस्ती थी। दोनों ने एक दूसरे का नाम हाथ पर गुदवाया था। लगभग एक वर्ष पहले दोनों के संबंध बिगड़ गए थे।
विज्ञापन

विपिन किराए पर कार चलाने लगा था। इसके बाद विपिन कुटरा गांव में किराए के मकान में रहने लगा था।
छह माह पहले नौकरी लगने पर विपिन कोतवाली के पास दक्षिण वाली गली में देवेश के मकान में रहने लगा।
पुलिस ने विपिन की कॉल डिटेल निकाली। इसमें एक छात्रा से उसी दिन कई बार बात होना पाया गया। पुलिस ने सिविल लाइन निवासी छात्रा को शनिवार को कोतवाली में बुलाया।
छात्रा ने विपिन की हत्या में शामिल कुछ युवकों के नाम उजागर किए हैं। पुलिस ने छात्रा को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।
युवकों की तलाश में पुलिस की दो टीमों ने कई स्थानों पर दबिश मारी है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चालक हत्याकांड में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें